मुख्यपृष्ठनए समाचारडोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में परिजनों का हंगामा...महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार

डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में परिजनों का हंगामा…महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार

सामना संवाददाता / डोंबिवली

डोंबिवली महनागर पालिका के शास्त्रीनगर अस्पताल में मंगलवार दोपहर मरीज के परिजनों ने भारी हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय मोहम्मद हुसैन ने फांसी लगाने की कोशिश की थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को आगे के इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल भेजने की तैयारी की। जब महिला डॉक्टर एम्बुलेंस के साथ जाने लगीं तो बड़ी संख्या में परिजन भी उसमें सवार हो गए। इससे असहज होकर डॉक्टर एम्बुलेंस से उतर गईं और कहा कि वे एक नर्स के साथ जाएंगी। इसी बात पर परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, परिजनों ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और गालियां दीं। मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. योगेश चौधरी ने बताया कि इस घटना से डॉक्टर काफी भयभीत हैं और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में विष्णुनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, ऐसे में उनके साथ दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है।

अन्य समाचार