मुख्यपृष्ठखेल‘फैंस सहवाग- सहवाग के नारे लगा रहे थे’...आर्यवीर ने पापा को सुनाया...

‘फैंस सहवाग- सहवाग के नारे लगा रहे थे’…आर्यवीर ने पापा को सुनाया दिलचस्प किस्सा

क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को पटखनी देने का सहवाग वाला अंदाज अब उनके बेटे आर्यवीर में भी दिखने लगा है। अंडर-१९ एशिया कप २०२६ के फाइनल में भारत ने आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को हराकर खिताब क्या जीता, सहवाग परिवार में जश्न छा गया। जीत के बाद आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को वीडियो कॉल किया और आखिरी ओवर का ऐसा किस्सा सुनाया कि वीरू भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। आर्यवीर ने बताया कि जब भारत को आखिरी ओवर में ८ रन चाहिए थे और एक ही विकेट बचा था, तब उनकी हालत खराब थी। घबराहट में बस ‘सीताराम-सीताराम’ जप रहे थे। मजेदार बात यह रही कि पाकिस्तानी दर्शक भी मैदान में ‘सहवाग-सहवाग’ के नारे लगा रहे थे। आर्यवीर ने टूर्नामेंट में ३६१ रन ठोककर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। यानी पापा की विरासत अब बेटे के बल्ले से बोल रही है!

अन्य समाचार