मुख्यपृष्ठसमाचार३ बेटियों की हत्या कर पिता ने दे दी जान

३ बेटियों की हत्या कर पिता ने दे दी जान

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चिमाकुर्ती मंडल के केवी अग्रहारम गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चियों की पहचान अच्युत (११), पूजिता (९) और लोहिता (८) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिता सुधाकर अपनी पत्नी के अलग रहने से मानसिक तनाव में था। पत्नी के मायके चले जाने के बाद वह काफी परेशान चल रहा था। कई बार उसने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

अन्य समाचार