मुख्यपृष्ठनए समाचारकटौती से आजिज कांग्रेसियों ने पावर हाउस घेरा...ज्ञापन सौंपा

कटौती से आजिज कांग्रेसियों ने पावर हाउस घेरा…ज्ञापन सौंपा

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी में बाढ़ प्रभावित घनी आबादी समेत यमुनानगर में बिजली कटौती को लेकर जनजीवन प्रभावित है। टीएसएल, जेल रोड एवं सड़वा पावर हाउस से जुड़े कई वार्डों में विद्युत कटौती की समस्या को लेकर उपखण्ड अधिकारियों (एसडीओ) को सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप में ज्ञापन सौंपा। साथ में वोल्टेज लो होने की शिकायत भी किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि तत्काल समस्याओं का निदान नही किया गया, तो कांग्रेस पार्टी के लोग आगे कार्रवाई के लिए बाध्य होगेँ, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी l घेराव और ज्ञापन सौपने वालों में नयन कुमार कुशवाहा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस, राकेश श्रीवास्तव महासचिव महानगर कांग्रेस, अंजुम नाज महासचिव शहर कांग्रेस, विनोद जैकब मंडल अध्यक्ष, राजकुमार कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, इंजीनियर विजय कुमार कुशवाहा, शिवम पाल, शुभम पाल आदि शामिल रहे।

अन्य समाचार