मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर में बार चुनाव का शुरू हुआ घमासान

सुल्तानपुर में बार चुनाव का शुरू हुआ घमासान

-अध्यक्ष पद के १६ व महासचिव पद के १२ प्रत्याशी उतरे मैदान-ए-जंग में

– नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति की प्रक्रिया शनिवार

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अवध क्षेत्र के सुल्तानपुर जिले में जिला बार एसोसिएशन चुनाव का घमासान शुरू हो चुका है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए १६ व महासचिव पद के लिए १२ प्रत्याशियों ने जोशखरोश से समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वहीं अन्य पदों के लिए भी १४ प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
शुक्रवार को विभिन्न पदो के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियो ने अपने अपने समर्थकों की भीड़ जुटाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके मद्देनजर अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र प्रताप सिंह, शारदा प्रसाद मिश्र, अखिलेश शुक्ल,ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्रीप्रसाद पाण्डेय,राजकुमार सिंह,सभाजीत सिंह,अमरनाथ यादव,हेमंत कुमार मिश्र,ध्रुवराज सिंह,विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह,करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह,जय प्रकाश सिंह,जय प्रसाद तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव,रोहित अवस्थी कपिल पांडेय,जयंत कुमार सिंह,रवि प्रकाश पांडेय, देवी प्रसाद अग्रवाल, जयंत कुमार मिश्रा,गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव,आनंद पांडेय, मदन कुमार तिवारी,राकेश पांडेय व वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार शर्मा व राम प्रकाश चौबे समेत कुल आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप यादव व मृत्युंजय प्रताप सिंह समेत पांच,सह सचिव खुर्शीद क्लब पद के लिए दो,सह सचिव प्रशासन पद के लिए चार, से सचिव पुस्तकालय पद के लिए दो,ट्रेजरार पद के लिए तीन, चार सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए अनीस अहमद व ध्रुव कुमार पांडेय समेत सात एवं चार सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए नीतू यादव व प्रदीप कुमार समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बार चुनाव में २०६१ मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। १८ जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति,२० को नामांकन पत्रों की वापसी तथा २१ को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन,२९जुलाई को दीवानी के अधिवक्ता हाल में मतदान की प्रक्रिया सुबह १० बजे से शाम पांच बजे तक, ३० को परिणाम आने तक मतगणना कराने ३१ जुलाई को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है। चुनाव तिथि की घोषणा होने के बाद से ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दावेदार तेजी से प्रचार-प्रसार में जुट गए है।

अन्य समाचार

चंचल मन