मुख्यपृष्ठनए समाचारकल्याण में फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन...8 महीने का बच्चा 6 घंटे में...

कल्याण में फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन…8 महीने का बच्चा 6 घंटे में बरामद…महिला सहित दो गिरफ्तार

सामना संवाददाता / कल्याण 

स्टेशन के पास स्काईवॉक से अपहृत 8 महीने के मासूम को पुलिस ने मात्र 6 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया। जलगांव से कल्याण आए दंपत्ति द्वारा किए गए इस अपहरण के मामले ने शहर में सनसनी फैला दी थी। महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन की टीम ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बी.एस. परदेशी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक विकास मडके के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी अक्षय शैलेश खरे निवासी मिलिंदनगर, काटेमानवली, कल्याण पूर्व और उसकी रिश्तेदार बुआ सविता चंद्रकांत खरे को गिरफ्तार कर बच्चे को लालचंद चाल, सिंडीगेट शहर पश्चिम से सकुशल बरामद किया।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दंपत्ति बच्चे को लेकर जलगांव से कल्याण आया था। पुलिस की तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों के कुशल उपयोग से मासूम को बचाया जा सका। यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त, परिमंडल 3 कल्याण, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याण विभाग और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन के मार्गदर्शन में की गई। सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कल्याण जीआरपी के हवाले कर दिया है।

अन्य समाचार