मुख्यपृष्ठग्लैमरफिटनेस सीक्रेट

फिटनेस सीक्रेट

बॉलीवुड में जब भी किसी एक्ट्रेस के बड़े वेट लॉस की बात होती है, तो लोग अक्सर सर्जरी या दवाइयों का अंदाजा लगाने लगते हैं। लेकिन भूमि पेडनेकर ने इन सभी अटकलों को गलत बताते हुए अपने फिटनेस सफर की सच्चाई साझा की है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भूमि ने बताया कि उनका ४० किलो से ज्यादा वजन कम करना कोई जादू नहीं, बल्कि १० साल की लगातार मेहनत का नतीजा है। उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआत में डाइट और न्यूट्रिशन को लेकर उनसे कई गलतियां हुर्इं। जानकारी होने के बावजूद उसे सही तरह से अपनाना मुश्किल था। एक समय जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से उनकी सेहत बिगड़ गई और सूजन बढ़ने लगी। बाद में सही गाइडेंस के साथ उन्होंने संतुलित डाइट अपनाई। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके वेट लॉस का सबसे बड़ा कारण खान-पान रहा, न कि सिर्फ जिम। आज भी वह परफेक्ट बॉडी नहीं, बल्कि मजबूत और स्वस्थ शरीर को अपनी प्राथमिकता मानती हैं, ताकि वह लंबी और ऊर्जावान जिंदगी जी सकें।

अन्य समाचार