मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिलोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

सामना संवाददाता / रामनगर (बाराबंकी)

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा धाम में सोमवार को उस समय श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। सुबह करीब आठ बजे अचानक आसमान में हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनाई दी तो मंदिर परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की नजरें आसमान की ओर उठ गईं। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों के ऊपर फूलों की बारिश होने लगी।
अचानक हुई पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा महादेवा धाम गूंज उठा। श्रद्धालु पुष्पवर्षा के बीच भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन में जुटे रहे। वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।
इस दौरान एमएलसी अंगद सिंह और पूर्व विधायक शरद अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे। पुष्पवर्षा का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में आए कांवड़ियों और शिवभक्तों ने इसे भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अनुपम अवसर बताया।

अन्य समाचार