सामना संवाददाता / कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को एक लेटर लिखकर राज्य में चल रहे स्पेशल वेरिफिकेशन ऑफ इलेक्टोरल रोल (एसआईआर) एक्सरसाइज पर अपनी नाराजगी जताई। मौजूदा एसआईआर एक्सरसाइज बिना प्लानिंग और जबरदस्ती की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि इससे नागरिकों और अधिकारियों दोनों को खतरा है। ज्ञानेश कुमार को लिखे अपने लेटर में उन्होंने दावा किया कि एसआईआर एक्सरसाइज चिंताजनक और खतरनाक लेवल पर पहुंच गई है। ममता ने कहा, `एसआईआर का काम अस्त-व्यस्त, बिना प्लान के और खतरनाक है। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सही ट्रेनिंग, सपोर्ट या समय नहीं मिला है। काम के बोझ की वजह से डेटा में गलतियां हो रही हैं। असली वोटरों के वोट देने के अधिकार से वंचित होने का खतरा है। सीएम ममता बनर्जी ने मांग की है कि एसआईआर को तुरंत रोका जाए। चुनाव आयोग जबरदस्ती के तरीके और डराना-धमकाना बंद करे। सही ट्रेनिंग, सपोर्ट और टाइमलाइन में बदलाव करे। आगे बढ़ने से पहले मेथड को दोबारा देखें और ठीक करें। ममता बनर्जी आखिरी चेतावनी ये है कि अगर अभी ठीक नहीं किया गया तो इसका नतीजा ये होगा कि डेमोक्रेसी ही कमजोर हो जाएगी।
