मुख्यपृष्ठनए समाचारतालिबान का पूर्व खूंखार आतंकी विदेशमंत्री के रूप में अतिथि बनकर पहुंचे...

तालिबान का पूर्व खूंखार आतंकी विदेशमंत्री के रूप में अतिथि बनकर पहुंचे दिल्ली

– भारतीय विदेश मंत्री के आमतंत्र पर 8 दिनी सरकारी यात्रा पर आए
– अफगान दूतावास में तालिबान का झंडा फहराने से किया मना

रमेश ठाकुर/नई दिल्ली

अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी गुरुवार को एक हफ्ते की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। उनका गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया। जबकि,पूर्व में वह खूंखार आतंकी हुआ करते थे। अगस्त 2021 में तालिबान का सत्ता में आने के बाद काबुल से दिल्ली उनके किसी मंत्री की ये पहली मंत्री स्तरीय यात्रा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हम उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करके खुश हैं। मुत्तकी की यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के सामने एक कूटनीतिक समस्या पैदा हो गई है। समस्या ये रही कि जब मुत्तकी, जयशंकर से मिलेंगे तो उनके पीछे कौन सा झंडा लगेगा? भारत ने अभी तक तालिबान-शासित अफगानिस्तान को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है। इसी वजह से भारत ने तालिबान को अफगान दूतावास में अपना झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी है। दूतावास में अभी भी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान का झंडा फहराया जाता है। जनवरी में दुबई में विदेश सचिव विक्रम मिसरी की मुत्तकी से मुलाकात हुई थी। तभी उन्हें भारत आने का न्योता दिया था।

अन्य समाचार