मुख्यपृष्ठनए समाचारपूर्व चुनाव आयुक्त कुरैशी की नसीहत...राहुल पर कीचड़ न उछालें... उनके आरोपों...

पूर्व चुनाव आयुक्त कुरैशी की नसीहत…राहुल पर कीचड़ न उछालें… उनके आरोपों की जांच करें!

-वोट चोरी मामले पर एसवाई कुरैशी की गंभीर चेतावनी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोट चोरी के आरोप पर जिस तरह से चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है, उसे पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने गैरजरूरी माना है। उन्होंने चुनाव आयोग को नसीहत देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर कीचड़ न उछाले और उनके आरोपों की जांच करें। कुरैशी ने आयोग की प्रतिक्रिया को ‘आपत्तिजनक और अपमानजनक’ बताया।
कुरैशी ने कहा कि आरोप लगाते समय राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल किए गए अधिकांश शब्द, जैसे कि एक ‘हाइड्रोजन बम’ आदि ‘राजनीतिक बयानबाजी’ थी। कुरैशी ने इस बात पर जोर दिया कि गांधी ने जो शिकायतें रखीं, उनकी विस्तार से जांच की जानी चाहिए। कुरैशी ने बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर के तरीके को लेकर आयोग की आलोचना की और कहा कि यह न केवल ‘भानुमति का पिटारा खोलना’ है बल्कि निर्वाचन आयोग ने ‘मधुमक्खी के छत्ते’ में हाथ डाल दिया है, जिससे उसे नुकसान होगा।
‘बहुत चिंतित और आहत महसूस करता हूं!’
कुरैशी ने अपनी नई पुस्तक लिखी है ‘डेमोक्रेसीज हार्टलैंड’। इसके विमोचन से पहले मीडिया से उन्होंने बात करते हुए कहा, ‘आपको पता है कि मैं जब भी निर्वाचन आयोग की कोई आलोचना सुनता हूं तो मैं न केवल भारत के नागरिक के रूप में बहुत चिंतित और आहत महसूस करता हूं, बल्कि ऐसा इसलिए भी महसूस करता हूं क्योंकि मैं स्वयं मुख्य निर्वाचन आयुक्त रह चुका हूं और मैंने भी उस संस्था में थोड़ा योगदान दिया है।’ साल २०१० से २०१२ के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे कुरैशी ने कहा, ‘जब मैं देखता हूं कि उस संस्था पर हमला हो रहा है या उसे किसी भी तरह से कमजोर किया जा रहा है, तो मुझे चिंता होती है।

अन्य समाचार