अनिल मिश्र / रांची
जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सोमवार को दोपहर करीब दो बजे सीआईडी ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस बीच, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच हुई इस कार्रवाई को अहम कड़ी माना जा रहा है। एल. खियांग्ते पर परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े मामले में जांच चल रही थी। इस सिलसिले में सीआईडी ने अभी तक तीन बार उनसे पूछताछ भी की है। आपको जानकारी दे दें कि इससे पहले जांच एजेंसी ने उनके आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, छात्रों की ओर से परीक्षा विवाद की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही है। आज भी पिछले 17 दिनों से आंदोलनरत छात्र पहले मुख्यमंत्री आवास और फिर विधानसभा का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। इस बीच पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया। फिर भी ये लोग पीछे नहीं हटे।
इस बीच खबर है कि जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। वहीं, बताया जा रहा है कि सीआईडी की पूछताछ के दौरान उन्होंने दो करोड़ रुपये लिए जाने की बात कबूल की है। हालांकि, इस कथित कबूलनामे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित लेन-देन की पड़ताल कर रही है। जेपीएससी परीक्षा विवाद के बीच हुई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को आज सोमवार को सीआईडी ने 2026 की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उन्होंने विवादों के बीच 22 जुलाई को चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। जेपीएससी परीक्षा प्रक्रिया और कथित घूसकांड में अनियमितता की जांच करने के लिए झारखंड सीआईडी द्वारा कार्रवाई की गई है।
एल. खियांग्ते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब रांची में विभिन्न परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन और विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
