रोहित माहेश्वरी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की ४० फुट ऊंची और १७ टन वजनी कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विपक्ष खासकर सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन पर महाराजा सुहेलदेव की विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ, लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में शाम को महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा वादा किया है। सपा अध्यक्ष ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी २०२७ में राज्य की सत्ता में लौटती है तो वह लखनऊ के गोमती रिवरप्रâंट पर ११वीं सदी के शासक की सोने की प्रतिमा स्थापित करेंगे।
वीडियो क्लिप के भरोसे
भाजपा का `चरित्र प्रमाणपत्र’
भाजपा को देर से ही सही, अब संगठन की `संस्कृति और चरित्र’ की याद आ गई है। गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वजह वही पुरानी लेकिन वीडियो नई थी। वायरल वीडियो में कश्यप जी पार्टी कार्यालय को शायद कोई निजी होटल समझ बैठे थे, जहां वे महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे थे। पार्टी ने पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा, ताकि दिखाया जा सके कि ‘कार्रवाई हो रही है।’ जवाब मिला, पर भाजपा को संतोष नहीं हुआ। अब सवाल ये है कि संतोष जवाब में नहीं था या उस ‘प्रसंग’ में था, जिसकी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक हो गई? इससे पहले बलिया में बब्बन सिंह रघुवंशी ने भी डांसर के साथ स्टेज पर ‘नैतिकता’ का प्रदर्शन किया था। उन्हें भी बाहर किया गया, लेकिन तब भी यही कहा गया था, ‘पार्टी अनुशासन में कोई समझौता नहीं करेगी।’ मगर सवाल ये है कि क्या भाजपा का अनुशासन तब जागता है जब वैâमरे ऑन हो जाते हैं? जनता को जो साफ दिखाई दे रहा है, पार्टी को वह देखने में क्यों वक्त लगता है? और क्या हर वायरल वीडियो का इंतजार करना जरूरी है या भाजपा में ‘चरित्र प्रमाणपत्र’ अब वीडियो क्लिप के भरोसे ही मिलेगा?
कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन
राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने ११ जून को संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान की मूल भावना को बचाए रखने और देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता को जागरूक करना रहा। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जातिगत जनगणना पर सबसे पहले आवाज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत आंकड़ों को सामने लाने की बात की ताकि सभी वर्गों को उनका हक मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि देश ने देखा है कि राहुल गांधी किस तरह से हर मुद्दे पर सड़कों से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते हैं। चाहे वह युवाओं की बेरोजगारी का सवाल हो या महंगाई का मुद्दा, राहुल गांधी ने हमेशा जनता की आवाज को बुलंद किया है।
