मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर प्रदेश से : २४ में हराया था, २७ में हटाएंगे!

उत्तर प्रदेश से : २४ में हराया था, २७ में हटाएंगे!

रोहित माहेश्वरी
लखनऊ

बिहार चुनाव नतीजों के बाद बढ़ती राजनीतिक तनातनी के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाली विपक्ष की आवाजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता प्रतिष्ठान अपने विरोधियों को दबाने के लिए संस्थाओं के नाम बदलकर विकास का झूठा चेहरा पेश कर रहा है, जबकि असल में लोकतांत्रिक पारदर्शिता कमजोर होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘जो लोग २०२४ के यूपी चुनाव में जनता का भरोसा नहीं जीत पाए, वही २०२७ की जीत का झूठा माहौल बना रहे हैं।’
सपा बोली, `पैसे बांटकर चुनाव जीत रही बीजेपी’
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और एनडीए पर भ्रष्टाचार व चुनावी हेरफेर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट है, वह पैसे बांटकर चुनाव लड़ती है और लोकतंत्र को बंधक बनाकर शासन करना चाहती है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में संविधान कमजोर हो रहा है, फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं, निवेश में कमीशन मांगा जा रहा है और खुलेआम सांप्रदायिक भाषणबाजी की जा रही है। उन्होंने बिहार परिणाम को ‘वोटों की डवैâती’ करार दिया।
भाजपा राज में बढ़ी बेरोजगारी
`आप’ सांसद संजय सिंह ‘रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के दौरान भाजपा सरकार पर दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी देश का सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की गलत नीतियों ने छोटे उद्योग, परंपरागत व्यवसाय, बुनकर समुदाय और किसानों की कमर तोड़ दी है। आप पार्टी इस मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन बनाने की कोशिश में है।
२०२७ की तैयारी-सपा की दोहरी रणनीति
बिहार चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी २०२७ के यूपी विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी २०२४ में मिली सफलता को आगे बढ़ाना चाहती है। सपा एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) को बड़ा मुद्दा बनाकर मैदान में है। पार्टी बूथ स्तर पर ‘पीडीए प्रहरी’ तैनात कर चुकी है, जिनका काम है–मतदाताओं के नाम जुड़वाना और पात्र मतदाताओं का नाम कटने नहीं देना। दूसरी ओर सपा इन मुद्दों को जनभावना का रूप देकर भाजपा पर लगातार हमले कर रही है।

अन्य समाचार