मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर प्रदेश से : भगवान बदल देते हैं भाजपाई!

उत्तर प्रदेश से : भगवान बदल देते हैं भाजपाई!

रोहित माहेश्वरी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में व्यापार, कारोबार और सामाजिक व्यवस्था सबकुछ आपातकाल जैसी स्थिति में पहुंच गया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार में सिर्फ बिचौलियों और भाजपा समर्थकों को ही फायदा हो रहा है, जबकि व्यापारी टैक्स और जीएसटी के झूठे नोटिसों से परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक ३५ हजार एमएसएमई यूनिट बंद हो चुकी हैं और निवेश के बदले एडवांस कमीशन मांगा जा रहा है। उनका कहना है कि भाजपा में केवल सेटलमेंट पॉलिसी चल रही है और जो व्यापारी आवाज उठाता है, उसके यहां छापे मारे जाते हैं। अखिलेश ने कहा कि व्यापारी अब सपा के साथ खड़े हैं और २०२७ के चुनाव में पार्टी का समर्थन करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, `भाजपाई भगवान भी बदल देते हैं।’
भक्ति को जाति से दूर रखें
इटावा के दंदरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के साथ हुई मारपीट और जातीय विवाद अब भी चर्चा में है। इस बीच कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भक्ति को जाति से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कथावाचक का काम भक्त और भगवान के बीच सेतु बनाना है, न कि समाज में जहर पैâलाना। कुमार विश्वास ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की जातिगत राजनीति समाज को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को कमजोर कर रही हैं और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
चंद्रशेखर के समर्थकों का हंगामा
भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद को रविवार को कौशांबी जाने से प्रशासन ने रोक दिया। प्रयागराज सर्किट हाउस में नजरबंद किए जाने के विरोध में उनके समर्थकों ने करछना में जमकर हंगामा किया और पथराव भी किया। इस दौरान एसडीएम की गाड़ी समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने करीब २० समर्थकों को हिरासत में लेकर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उनकी यात्रा पर रोक लगाई थी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना हुआ है।

अन्य समाचार