टीवी की क्वीन श्वेता तिवारी जल्द ही वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर?’ में नजर आने वाली है। इस सीरीज का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जहां श्वेता वाइन कलर की इस स्टाइलिश ड्रेस में पहुंची थी। इस उम्र में भी एक्ट्रेस का पैâशन सेंस देखकर उनके पैंâस हैरान रह गए। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें श्वेता कमाल की लग रही हैं। इस तस्वीर में ४४ साल की श्वेता वाइन कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसके बॉटम में प्लेट्स हैं और कॉलर वाला नेक दिया गया है। हालांकि, इस इवेंट में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी भी पहुंची थीं। लेकिन २ बच्चों की मां श्वेता के आगे इन यंग एक्ट्रेसेस का हुस्न थोड़ा फीका पड़ गया। अपने स्टनिंग लुक से श्वेता ने सोशल मीडिया पर बाजी मार ली।
