सामना संवाददाता / मुंबई
राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष गणपत कोठारी की अगुवाई में ट्रायडेंट होटल में ‘इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्य प्रदेश’ पर एक भव्य इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां कुल ७४,३०० करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों ने उद्योग जगत में हलचल मचा दी।
गणपत कोठारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए महाराष्ट्र और राजस्थान के उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश आज स्थिर शासन, उद्योग-स्नेही नीतियों और बेहतर संसाधनों की वजह से निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक राज्य बन चुका है।’
कार्यक्रम में अतिरिक्त सचिव चंद्रमौली शुक्ला (आईएस), प्रिंसिपल सेक्रेटरी राघवेंद्र कुमार सिंह, इनर वैâपिटल के सीएमडी श्याम सिंघानिया, रेमंड लिमिटेड के प्रेसिडेंट एस. एल. पोकाना और मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर गणपत कोठारी और राजस्थान फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हर निवेशक के साथ खड़ी है और राज्य को उद्योगों का हब बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने को तत्पर है।
