मुख्यपृष्ठग्लैमरगौहर का फैमिली ड्रामा

गौहर का फैमिली ड्रामा

म्यूजिक कंपोजर स्माइल दरबार को संजय लीला भंसाली की फिल्मों जैसे ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बहू गौहर खान और उनके काम पर बात की। स्माइल ने बताया कि उनकी सोच थोड़ी पारंपरिक है और वे शादी के बाद गौहर के काम करने का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि वे गौहर की फिल्मों को गुस्से से बचने के लिए नहीं देखते। स्माइल ने ये भी कहा कि परिवार की इज्जत उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनका मानना है कि गौहर के काम को लेकर निर्णय गौहर के पति जैद का अधिकार है। इसलिए वे अपनी पुरानी सोच के कारण गौहर के काम को नहीं देखते हैं।

अन्य समाचार