मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनारूह तक जाने की राह!

रूह तक जाने की राह!

प्यार राह है
रूह तक जाने की,
प्यार में शिकवे हैं
शिकायतें हैं,
रूठना है
मनाना है
चाहत है
राहत है
खामोशी है
गुनगुनाहट है
शिकवे हैं
शिकायत है।
प्यार में रुदन है
मुस्कुराहट है
इजहार है
इंतजार है
बेकसी है
करार है
तमन्नाएं हैं
बेजारी है
मिलन है
विदाई है
प्यार में शिकवे हैं
शिकायत है।
प्यार खैरात नहीं
सौगात है
व्यापार नहीं
मीठा व्यवहार है
रूह तक जाने की राह है।
प्यार में शिकवे हैं
शिकायतें हैं।
-बेला विरदी

अन्य समाचार