मुख्यपृष्ठअपराधजान लेने निकले थे...पुलिस ने पहुंचाया हवालात

जान लेने निकले थे…पुलिस ने पहुंचाया हवालात

 -धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला…नैनी पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

राजेश सरकार / प्रयागराज

नैनी में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हमलावरों में खलबली मच गई।
नैनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 438/26 में वांछित आदित्य कुमार पुत्र सच्चा लाल, निवासी ग्राम इंदलपुर, नैनी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से दबोच लिया। उसके खिलाफ धारा 191(2), 109(1), 115(2) और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार चक हीरानंद अरैल निवासी अमन पाण्डेय पुत्र रविन्द्र पाण्डेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी एक राय होकर धारदार हथियार लेकर उस पर टूट पड़े। जान से मारने की नीयत से हमला करने के साथ उसके साथ जमकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को ही मुखबिर ने पुलिस को आरोपी आदित्य के गांव के पास मौजूद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक यश कुमार तिवारी, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और प्रदीप यादव शामिल रहे।

अन्य समाचार