मुख्यपृष्ठग्लैमर‘उसने मेरे साथ बदतमीजी की’

‘उसने मेरे साथ बदतमीजी की’

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कई बार कलाकारों को मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक पैन-इंडिया फिल्म के दौरान उनके साथ बेहद असहज करने वाली घटना हुई थी। पूजा के मुताबिक, शूटिंग के दौरान उनके को-एक्टर ने बिना इजाजत उनकी वैनिटी वैन में एंट्री कर ली, जिससे वह घबरा गर्इं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस अभिनेता ने उनके साथ बदतमीजी की। पूजा ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का देकर बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि वह उस अभिनेता के साथ दोबारा कभी काम नहीं करेंगी। इस घटना के बाद उस एक्टर के सीन बॉडी डबल के साथ शूट किए गए। हालांकि, पूजा ने उस अभिनेता का नाम उजागर नहीं किया।

अन्य समाचार