‘अब कोई लड़की खोजते हैं’
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों और गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में ‘भोजपुरी बवाल’ में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा मजेदार खुलासा किया कि हर कोई चौंक गया। आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें डेट करने के लिए कोई नहीं मिल रहा है। पुराने प्यार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उनका दिल इस कदर टूटा था कि उन्हें लगा, ‘अब आदमी नहीं चाहिए, कोई लड़की खोजते हैं।’ इसके बाद उन्होंने एक ‘दिशा’ का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें वह बेहद पसंद हैं। आम्रपाली ने हंसते हुए कहा कि दिशा को देखकर लगता है कि उनकी जिंदगी की दिशा कभी भी बदल सकती है! जब उनसे मजाक में ‘लड़कीबाज’ कहा गया तो आम्रपाली जोर-जोर से हंसने लगीं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह दिशा बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बात कर रही थीं या किसी और की। वहीं निरहुआ संग अफेयर की खबरों पर आम्रपाली ने साफ कहा कि दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही बातें निराधार हैं।
