मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाहिंदी दिवस विशेष : सर्व शक्तिमान हिंदी

हिंदी दिवस विशेष : सर्व शक्तिमान हिंदी

संज्ञा और सर्वनाम हिंदी,
विशेषण, अलंकार हिंदी
शब्द, वाक्य आकार हिंदी,
दोहा, छंद, लट-लंकार हिंदी।
ज्ञान चक्षु, अंतर्ध्यान हिंदी,
कलम, आग, तलवार हिंदी
आजादी का जयघोष हिंदी,
अंतर्मन का अभिमान हिंदी।
भारत की पहचान हिंदी,
हर दिल की जान हिंदी
सृष्टि, शिष्ट-विशिष्ट हिंदी,
विश्व में उत्कृष्ट हिंदी।
व्याकरण में क्लिष्ट हिंदी,
हर विधा में अभीष्ट हिंदी,
साध्य, साकार, शिष्ट हिंदी,
मृदु, मधुरस, स्नेह विशिष्ट हिंदी।
आदर और सत्कार हिंदी,
देश की अमृत धार हिंदी,
साधना, साहित्य हिंदी,
आराधना आदित्य हिंदी।
सर्व शक्तिमान हिंदी,
मान और सम्मान हिंदी,
देवनागरी निशान हिंदी,
निज भाषा आसान हिंदी।
दोहा- छंद विधान हिंदी,
क्षेत्रीय भाषा निदान हिंदी,
राज भाषा समाधान हिंदी,
राष्ट्रभाषा गुणगान हिंदी !!
मां भारती की शान हिंदी,
भारतीय स्वाभिमान हिंदी।
भव्य, दिव्य, महान हिंदी,
दुनिया में दिव्यमान हिंदी !!
-आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’
धनबाद, झारखंड

अन्य समाचार