हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली की जिंदगी में ड्रामा की कोई कमी नहीं रही है। ब्रैड पिट से लंबे और बेहद चर्चित रिश्ते से लेकर तलाक तक, उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। अब सोशल मीडिया पर एक और चौंकाने वाला दावा तेजी से चर्चा में है, क्या किसी अनजान महिला ने एंजेलिना जोली के घर तक पहुंचकर हड़कंप मचा दिया था?
वायरल कहानी में दावा किया जा रहा है कि एक ‘अनजानी’ महिला की एंट्री ने जोली की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए। कुछ पोस्ट तो इसे सीधे उनके बेडरूम से जोड़कर बेहद सनसनीखेज अंदाज में पेश कर रहे हैं। लेकिन कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है कि इस कथित बेडरूम-घुसपैठ की कोई भरोसेमंद पुष्टि सामने नहीं आई है। यानी इंटरनेट पर मसाला खूब है, लेकिन पैâक्ट्स फिलहाल गायब हैं। ऐसे में ‘बेडरूम में अनजानी’ वाला दावा फिलहाल वायरल कहानी से ज्यादा कुछ नहीं लगता। सोशल मीडिया की चमक-दमक में सच और सनसनी के बीच फर्क करना जरूरी है। एंजेलिना वैसे भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और पिछले कई वर्षों से उनका फोकस मुख्य रूप से अपने बच्चों और परिवार पर रहा है।
१० साल से सिंगल हैं एक्ट्रेस
ब्रैड पिट से अलग होने के बाद जोली ने हाल ही में अपनी लव लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने करीब एक दशक से डेटिंग नहीं की। साथ ही उन्होंने माना कि जिंदगी ने उन्हें कुछ हद तक तोड़ा, लेकिन अब वह फिर से खुद को तलाशना और आजादी से जीना चाहती हैं।
