मुख्यपृष्ठनए समाचारहनीट्रैप या फर्जीवाड़ा? ... डीजीपी केबिन में `किसिंग'!

हनीट्रैप या फर्जीवाड़ा? … डीजीपी केबिन में `किसिंग’!

कर्नाटक के टॉप पुलिस अफसर का `अश्लील’ वीडियो वायरल सोशल मीडिया में मचा हड़कंप
कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डीजीपी से जुड़े एक आपत्तिजनक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वीडियो में कथित तौर पर अधिकारी को उनके चैंबर में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित आईपीएस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वीडियो पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत है। अधिकारी ने कहा कि वीडियो का मकसद उनकी छवि खराब करना और उन्हें बदनाम करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट को साझा करने से पहले सतर्क रहें। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वीडियो की तकनीकी जांच और साइबर फॉरेंसिक विश्लेषण चल रहा है। विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वीडियो वास्तविक है या Aघ्/एडिटिंग के जरिए फेक बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस विभाग ने कहा कि अफवाहों और अपुष्ट दावों से बचें और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
सीएम सिद्धारमैया ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को ही अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

एक्ट्रेस रान्या राव के पिता हैं रामचंद्र राव
रामचंद्र राव पर पहले भी आरोप लगे थे कि उन्होंने अपनी सौतेली बेटी और एक्ट्रेस रान्या राव की मदद की थी, जिसे पिछले साल देश में सोना स्मगलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप था कि उन्होंने ऑफिशियल प्रोटोकॉल और पुलिस एस्कॉर्ट का इस्तेमाल करके उसे कस्टम और पुलिस चेकिंग से बचने में मदद की।

अन्य समाचार