एक्ट्रेस भूमिका चावला ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘तेरे नाम’ से सभी के दिलों पर राज किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एड फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी शो ‘हिप हिप हुर्रे’ में काम किया और फिर साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म ‘तेरे नाम’ में एंट्री दिलाने में सतीश कौशिक और सुनील मनचंदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सतीश कौशिक ने भूमिका की साउथ की फिल्म ‘खुशी’ देखी थी और उनके काम को पसंद किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को ‘तेरे नाम’ के लिए अप्रोच किया गया था। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में सलमान खान के साथ निर्जरा का किरदार निभाया था, जो एक
ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।
