मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मैं भागकर आई थी मुंबई...’

‘मैं भागकर आई थी मुंबई…’

इंटरनेट मीडिया के इस दौर में जहां ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियां आम हो गई हैं, वहीं सकारात्मक शब्द कलाकारों के लिए बड़ी राहत बन जाते हैं। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके लंबे करियर और मेहनत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि किसी एक नकारात्मक बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। तृप्ति सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर कहती हैं, ‘मैं पिछले दस वर्ष से अभिनय कर रही हूं। मुंबई आने के बाद से मेरी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उनके बारे में कोई बात नहीं करता है। बस किसी एक नकारात्मक बात को पकड़ लेते हैं और वही बार-बार दिखाते हैं। मेरे कुछ सपने हैं। मैं आज यहां बहुत मेहनत से पहुंची हूं।’ एक्ट्रेस ने दिल का हाल बयां करते हुए आगे कहा, ‘अपने परिवार से लड़ी हूं और घर से भागकर मुंबई आई हूं। इसके लिए मैं अपने भाग्य को भी धन्यवाद कहूंगी कि मेरे इस सफर में कुछ शानदार लोग और सह कलाकार भी मिले। ऐसे में जब कोई सिर्फ नकारात्मक बातें लिखता है तो उससे मुझे भी तकलीफ होती है। इस बीच अगर किसी का सपोर्ट मिलता है तो बहुत खुशी मिलती है। लगता है कि हां, किसी ने तो मेरे सफर को करीब से देखा है।’

अन्य समाचार