मुख्यपृष्ठग्लैमरमैंने अपना करियर बर्बाद किया

मैंने अपना करियर बर्बाद किया

२००० के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में कई नए चेहरों ने दस्तक दी, जिनमें रिमी सेन का नाम भी शामिल है। अपनी खूबसूरती और शानदार कॉमिक टाइमिंग की वजह से रिमी ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। लेकिन जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तब उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली। इस पर खुद रिमी सेन ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही अपना करियर बर्बाद किया। रिमी के अनुसार, उन्हें लगातार एक जैसे किरदार मिल रहे थे, जिससे वह ऊब गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि इंडस्ट्री उन्हें टाइपकास्ट कर रही है। इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का पैâसला किया, भले ही उस वक्त उनका करियर अच्छे मुकाम पर था।

अन्य समाचार

पिता