मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मुझे मजा नहीं आ रहा था’... बोल्ड सीन पर आकांक्षा का बड़ा...

‘मुझे मजा नहीं आ रहा था’… बोल्ड सीन पर आकांक्षा का बड़ा बयान

आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वेब सीरीज में बोल्ड दृश्य देने के बाद उन्हें ‘भाभी पॉर्न’ का टैग देकर ट्रोल किया गया था। अब अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनका शो पॉर्न नहीं है और किसी के नाम रखने से वह बी-ग्रेड नहीं हो जाता। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें अभिनय करने के लिए कहा गया था और उन्होंने अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाई। इतना ही नहीं, उन्होंने भविष्य में भी ऐसी भूमिकाएं करने से पीछे न हटने की बात कही। दर्शकों को भी खरी-खरी सुनाते हुए आकांक्षा ने कहा कि जब अभिनेता पर्दे पर रोमांस करते हैं, तब क्या वह सभ्यता के खिलाफ नहीं होता, फिर अभिनेत्रियां भी तो अभिनय ही करती हैं, वे कोई मजा लेने के लिए ऐसा नहीं करतीं। मैं भी सिर्फ अभिनय कर रही थी। अगर किसी को ऐसा कंटेंट पसंद नहीं है तो उसे देखना ही नहीं चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा, ‘सभ्यता का ठेका मैंने अकेले नहीं लिया है।’

अन्य समाचार