मुख्यपृष्ठग्लैमर‘खो जाऊं तो शिखर तक पहुंचाना’...जाह्नवी का इश्किया अंदाज!

‘खो जाऊं तो शिखर तक पहुंचाना’…जाह्नवी का इश्किया अंदाज!

बॉलीवुड की हसीना जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की चर्चा तो लंबे समय से है, लेकिन अब मैडम के इशारे कुछ ज्यादा ही ‘खुल्लम-खुल्ला’ होते जा रहे हैं। जाह्नवी ने भले ही शिखर के साथ अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर न लगाई हो, लेकिन उनकी टी-शर्ट ने मानो दिल की बात कह दी! हाल ही में प्लेन से वायरल हुई तस्वीरों में जाह्नवी ऐसी टी-शर्ट पहने दिखीं, जिस पर लिखा था- ‘अगर खो जाएं तो शिखर पहाड़िया तक पहुंचा देना।’ अब इससे ज्यादा क्यूट तरीके से कोई अपने ‘खास’ शख्स का नाम भला वैâसे बताए! वैसे यह पहला इशारा नहीं है। इससे पहले जाह्नवी ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग में ‘Shikhu’ नाम का पेंडेंट पहनकर पहुंची थीं। उधर शिखर भी कपूर परिवार के साथ खूब घुलते-मिलते नजर आते हैं। बोनी कपूर और खुशी कपूर के साथ उनकी नजदीकी ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब फैंस का सवाल सीधा है, इश्क का सॉफ्ट लॉन्च हो चुका, तो शादी का एलान कब होगा?

अन्य समाचार