मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मनपसंद किरदार मिले, तभी करूंगी काम!’.. फिल्मी दुनिया में अदिति का संघर्ष...

‘मनपसंद किरदार मिले, तभी करूंगी काम!’.. फिल्मी दुनिया में अदिति का संघर्ष जारी

फिल्मी दुनिया में चमक-दमक तो खूब है, लेकिन अच्छे किरदारों की तलाश में अदिति राव हैदरी के पसीने छूट रहे हैं। उनकी फिल्म ‘पारिवारिक मनु रंजन’ रिलीज हुई है। इसमें अदिति के अभिनय की तारीफ हो रही है, लेकिन मैडम की मुश्किल यह है कि इतने साल इंडस्ट्री में गुजारने के बाद भी मनपसंद रोल के लिए संघर्ष जारी है। अदिति ने दो टूक कहा कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को सिर्फ काम पाने के लिए हां नहीं कहेंगी। उन्हें कहानी और निर्देशक पसंद आना जरूरी है। खुद को आउटसाइडर बताते हुए उन्होंने माना कि हर प्रोजेक्ट में खुद को साबित करना पड़ता है। यानी अदिति का फंडा साफ है कि काम के लिए समझौता नहीं, पसंद का किरदार मिले तभी वैâमरे के सामने आएंगी। अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है, भले ही स्ट्रगल लंबा चले!

अन्य समाचार