-एक्सपाइरी डेट मिटाकर बेची जा रही थीं लाखों करोड़ की दवाइयां
-छापे में `२९ लाख नकद और लाखों की नकली टैबलेट जब्त
सामना संवाददाता / लखनऊ
कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला इस वक्त सुर्खियों में है। लेकिन इसी बीच लोगों की सेहत से जुड़ी एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, कानपुर में एक्सपाइरी डेट बदलकर बेची जा रही थीं दवाएं, छापे में २९ लाख नकद और लाखों की नकली टैबलेट जब्त की गए हैं। यहां एक्सपाइरी डेट को मिटाकर लाखों दवाइयां बेची जा रही थीं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपी में सरेआम दवाइयों की जगह मौत बंट रही थी, जिससे कई लोग अनजान थे।
बता दें कि कानपुर में पंजाब पुलिस की सूचना पर मंगलवार को ड्रग विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिरहाना रोड स्थित एक दवा कंपनी पर छापा मारा था। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना नारकोटिक्स विभाग ने कानपुर की ‘श्री लक्ष्मी फार्मा’ नामक फर्म से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायत की थी। इसके बाद ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर ओमपाल, रेखा सचान और कानपुर देहात के अजय कुमार सहित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स व स्थानीय पुलिस की टीम ने सुबह करीब साढ़े दस बजे छापा मारा। जांच में पता चला कि फर्म के एक फ्लोर पर दुकान और ऊपरी मंजिल पर परिवार रह रहा था। टीम ने पाया कि वहीं से दवाओं की पैकिंग, लेबलिंग और प्रिंटिंग का काम किया जा रहा था। लगभग चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान नकली दवाओं के रैपर, बॉक्स, प्रिंटिंग मशीन और नकदी बरामद हुई। मौके से वैâश गिनने की मशीन और लाखों रुपए नकद भी जब्त किए गए।
राजस्थान में भी जानलेवा टैबलेट
अकेले राजस्थान में एक साल के अंदर कई बड़ी बीमारियों की दवाओं के सैंपल फेल पाए गए। लेकिन उससे पहले ही इन दवाओं की हजारों गोलियां बेची जा चुकी हैं। जिन दवाओं के सैंपल फेल हैं उनमें एंटी बायोटिक से लेकर कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर बीमारियों की टैबलेट शामिल हैं।
कांग्रेस का आरोप, भाजपा राज में फल-फूल रहा है `नकली दवाओं का रैकेट’
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में नरेंद्र मोदी के राज में `नकली दवाओं का रैकेट’ फल-फूल रहा है। नकली दवाओं का ये गंदा खेल भाजपा के संरक्षण से चल रहा है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा के राज में जनता की जान से खिलवाड़ हो रहा है।
