मुख्यपृष्ठनए समाचारनव-निर्मित मंदिर में बूढ़ा मां की मूर्ति की स्थापना

नव-निर्मित मंदिर में बूढ़ा मां की मूर्ति की स्थापना

सामना संवाददाता / प्रतापगढ़

जिले की मुल्तानीपुर ग्रामसभा के निवासियों ने एकता की मिशाल दिखाई। दरअसल, बड़का तुलापुर स्थित कुलदेवी बूढ़ा माई धाम में ग्रामवासियों व अन्य जनसमुदायों के प्रयासों से न सिर्फ भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया, बल्कि सुसुंदर व भव्य नव-निर्मित मूर्ति का निर्माण भी कराया गया। स्थानीय व अन्य गणमान्यों के प्रयास से नव-निर्मित मंदिर में 12 अक्टूबर को मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ग्रामवासियों के अनुसार, यह कार्यक्रम आचार्य करुणेश जी महाराज के बताए विधि-विधान से किया जाना सुनिश्चत किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी से पहुंचने व मां का आशीर्वाद लेने का ग्रामवासियों ने सभी से आह्वान किया है।

अन्य समाचार