-यामी ने तोड़ी चुप्पी!
यामी गौतम अब पर्दे पर ऐसा रूप दिखाने आ रही हैं, जिसे देखकर दर्शक भी कह उठेंगे, ये मोहिनी है या रहस्यों की पूरी पोटली! सुपरनैचुरल ड्रामा ‘नय्यी नवेली’ में यामी डायन मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जिसमें कॉमेडी, इमोशन, एक्शन और फैंटसी का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए यामी ने बताया कि मोहिनी की सबसे खास बात उसका विरोधाभासी व्यक्तित्व है। वह कभी परिवार की किसी अपने जैसी लगती है, तो कभी उसकी शरारत और रहस्यमयी अंदाज यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर उसके दिमाग में चल क्या रहा है! यामी ने बताया कि निर्देशक बालाजी ने इस किरदार के अलग-अलग रंगों को समझने में उनकी मदद की। मोहिनी के कपड़ों, गहनों, बालों और लुक की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी खास ध्यान दिया गया, ताकि वह महज काल्पनिक डायन नहीं, बल्कि एक असली किरदार लगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि यामी की यह रहस्यमयी मोहिनी दर्शकों पर कैसा जादू चलाती है!
फिल्मी दुनिया का काला चेहरा!
नीति से डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड
फिल्म में लीड रोल का ऑफर मिले तो खुशी सातवें आसमान पर पहुंचना लाजिमी है, लेकिन ऑफर के साथ कोई भद्दी शर्त रख दे तो सपने भी चकनाचूर हो जाते हैं! टीवी अभिनेत्री नीति टेलर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का ऐसा ही कड़वा अनुभव साझा किया है। इंटरव्यू में नीति ने बताया कि दक्षिण भारतीय फिल्म में काम करने के बाद उसी फिल्म के निर्देशक ने उन्हें अगली फिल्म में मुख्य भूमिका का प्रस्ताव दिया। लेकिन फिर ऐसी मांग रख दी कि अभिनेत्री के होश उड़ गए। नीति के मुताबिक, निर्देशक ने कहा कि अगली फिल्म पाने के लिए उन्हें उसके साथ सोना पड़ेगा! यह सुनकर नीति सन्न रह गईं। उन्होंने तुरंत फोन काटा और निर्देशक का नंबर ब्लॉक कर दिया। घबराहट में सबसे पहले अपनी मां को फोन करके पूरी बात बताई। नीति ने यह भी कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि निर्देशक पहले भी दूसरी लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार कर चुका था। लेकिन नीति ने दबाव में झुकने के बजाय फिल्म छोड़ना बेहतर समझा।
