मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई के ५,००० से ज्यादा यात्री हुए परेशान...रेलवे के फैसले से यात्रियों...

मुंबई के ५,००० से ज्यादा यात्री हुए परेशान…रेलवे के फैसले से यात्रियों में आक्रोश!

-किसी की जरूरी मीटिंग छूटी तो किसी के कारोबार समेत अन्य काम अटके
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को रेलवे के पैâसले का खामियाजा भुगतना पड़ा है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। इसके चलते मुंबई के ५,००० से अधिक यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ गई और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार के इस तरह के तानाशाही पैâसले से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों को जरूरी काम से दिल्ली पंहुचना था। कुछ लोगों की जरूरी मिटिंग थी, लेकिन अचानक ट्रेनें रद्द करने से सारे काम फंस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे ने दिल्ली के नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क यातायात जाम का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया। १० अक्टूबर को सुबह ४ बजे से दोपहर २ बजे के बीच इन स्टेशनों पर पहुंचने वाली कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं।
रेलवे के फैसले से मुंबई से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। मुंबई सीएसएमटी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (२२२२१) रद्द कर दी गई, वहीं मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (१२९५१) और मुंबई सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (१२९५३) के समय में लगभग पांच घंटे का बदलाव किया गया। बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली एक्सप्रेस (१२२४७) सहित अन्य सेवाएं भी रद्द की गईं।
यात्रियों का कहना है दिल्ली में यातायात बाधित होने की आशंका के मद्देनजर उठाए गए इस कदम ने हजारों यात्रियों की योजनाओं पर पानी फेर दिया। ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों को समय रहते सूचना देने और उनके लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कोई कदम नहीं उठाया।

अन्य समाचार