मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशिक्षण महर्षि स्व. आई. डी. सिंह स्मृति अंतर्विद्यालयीन गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न

शिक्षण महर्षि स्व. आई. डी. सिंह स्मृति अंतर्विद्यालयीन गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न

मुंबई : हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित हिन्दी हाई स्कूल घाटकोपर (प) के बैजनाथ साबू.सभागृह में शिक्षण महर्षि स्व. आई . डी .सिंह स्मृति अंतर्विद्यालयीन गीत – गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मुंबई और ठाणे के 12 विद्यालयों से कुल 24 विद्यार्थियों नें हिंदी एवं हिंदी की विभिन्न बोलियों में वाद्य यंत्रों की संगत में सस्वर गीत प्रस्तुत किया । विनोद शुक्ला हाई स्कूल , चेंबूर की साक्षी पटेल ने प्रथम, कार्तिका हाई स्कूल कुर्ला पश्चिम की दुर्वा तेंबुलकर ने द्वितीय, श्री डी. जे . दोशी गुरुकुल हाईस्कूल घाटकोपर( पूर्व ) की पृथ्वी तांबे ने तृतीय तथा कार्तिका हाई स्कूल कुर्ला की स्वरूपा महाडिक को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ । कार्तिका हाई स्कूल कुर्ला पश्चिम को विजेता घोषित कर चल शील्ड (ट्राफी ) प्रदान किया गया।

हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ . राजेन्द्र सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामना और बधाई दी । समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति , समाजसेवी लालता प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के उद्देश्य से आयोजित गीत गायन प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया । विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह, एम. डी . कॉलेज , परेल की सेवा निवृत्त प्रोफेसर एवं हिन्दी हाईस्कूल की पूर्व छात्रा, 1964 की पास आउट डॉ.पुरबी घोष रॉय, आल इंडिया रेडियो की सेवानिवृत्त ट्रांसमिसन इक्जुक्युटिव एवं पूर्व विद्यार्थी ,1967 की पासआउट प्रोनोति घोष रॉय भी उपस्थित रहीं । प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों की समितियों तथा प्रधानाचार्यो का आभार ज्ञापित किया । उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह ने संचालन किया । निर्णायक मंडल के सदस्य सुनील तिवारी , अंबरीष मिश्र तथा धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया । राजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों तथा प्रतियोगी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

अन्य समाचार