मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : पति दूसरों को परोसता था पत्नी...आक्रोशित पत्नी ने उतारा मौत के...

तहकीकात : पति दूसरों को परोसता था पत्नी…आक्रोशित पत्नी ने उतारा मौत के घाट

फिरोज खान

मुजफ्फरनगर की रहनेवाली एक २५ वर्षीय महिला बदहवास अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंची और पहुंचते ही उसने डॉक्टरों से कहा कि उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है, प्लीज उन्हें बचा लो। महिला का रो-रोकर बुरा हाल था और उसका पूरा शरीर कांप रहा था। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में जाकर उसके पति की जांच की, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। खैर, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन पोस्टमार्टम कीr रिपोर्ट में कहा गया था कि गला दबाकर हत्या उसकी गई है। अब पुलिस मृतक व्यक्ति के घर पहुंची, जहां मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी भाभी पर शक है। इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर जब कड़ी पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल करते बताया कि उसका पति उससे जबरन देह व्यापार करवाते हुए रोज रात को उसे दूसरे मर्दों के सामने परोसता था। इतना ही नहीं वो उसकी अश्लील वीडियो बनाने के बाद उन्हें बेचकर कमाई करता था और मना करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही उसे मार डालने की धमकी देता था। पैसों की लालच में जब पति ने दिन में उसे कई मर्दों के पास भेजना शुरू किया तो तंग आकर उसने पति की हत्या की साजिश रची। खाने और में नींद की गोलियां मिलाने के बाद जब उसका पति नींद की गोलियों के असर से बेहोश हो गया तो उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शोर मचाया कि उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला के घर से नींद की गोलियों और दुपट्टे को बरामद करने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

अन्य समाचार