फिरोज खान
१० में से १ महिला ऑनलाइन डेटिंग पर ठगी का शिकार हो रही है। ये जाल इतना खतरनाक बन गया है कि महिलाएं डिजिटल प्यार में इस कदर फंस रही हैं कि उनकी इज्जत बड़ी खामोशी से लूटी जा रही है चूं तक नहीं हो रहा है। इसके अलावा ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर से महिलाएं लाखों रुपए गंवा रही हैं। इस तरह की कहानी किसी एक महिला की नहीं है। तकरीबन ५०० महिलाएं शादी डाट कॉम वाले साइको रेपिस्ट के जाल में फंस गई। लता बेडरूम में रात १२:३० बजे लैपटॉप पर शादीr डाट काम पर स्क्रॉल कर रही थी। एक प्रोफाइल पर उसकी नजर ठहर गई। नाम था मायकल डिसूजा। फोटो में महंगी कार के साथ था। लता की उसके साथ जान पहचान होती है और चैटिंग शुरू होती है। ३० दिन बाद मायकल वीडियो कॉल करता है, गुलाब दिखाता है। लता शरमा जाती है। दूसरे दिन वैâफे में मीटिंग होती है, शादी की बात होती है फिर दोनों के बीच सेक्स होता है। कुछ दिनों बाद मायकल अपने ‘मम्मी-पापा’ से मिलवाता है। मम्मी-पापा नकली, ५०० रु पर हायर किए गए एक्टर्स थे। बाद में पीड़िता को पता चला आरोपी ने उसकी इज्जत के साथ-साथ पैसों की ठगी की है। महिला ने साइबर थाने में शिकायत दी कि वैवाहिक वेबसाइट और एक डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी ने उससे संपर्क स्थापित किया। इसके बाद करीब ७ लाख रुपए ठग लिए गए। महिला ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी से एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। धीरे-धीरे आरोपी ने शादी का झांसा देकर रिश्ता बनाया और फिर अपनी दोस्त बनाकर परिवार से मिलाने का नाटक रचा। इसके बाद उसने मेडिकल इमरजेंसी और बिजनेस में नुकसान का बहाना बनाकर पैसे मांगे। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने कॉन्टैक्ट लिस्ट दिखाकर और धमकी देते हुए कहा कि वह उनके व्हॉट्सऐप पर यह झूठी खबर पैâला देगा कि वेबवैâम के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। डिजिटल फुटप्रिंट से जांच में दो मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल के २४ परगना जिले से जुड़े मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आनंद महिलाओं से बातचीत के दौरान उनकी प्राइवेट फोटो और वीडियो हासिल कर लेता था। बाद में इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। उसके मोबाइल की जांच में कई पीड़ितों से चल रही बातचीत और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। जांच में पता चला कि आरोपी ने तकरीबन ५०० महिलाओं से ऑनलाइन दोस्ती की उनके न्यूड फोटो और वीडियो हासिल किए और और उनका रेप किया।
