मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : बदले की आग में दो जिंदगी खाक!.. एक को मिली...

तहकीकात : बदले की आग में दो जिंदगी खाक!.. एक को मिली दर्दनाक मौत, दूसरे को जेल

फिरोज खान

दिन निकलते ही लोगों की भीड़ उमड़ आती है। सूरज निकला तो पूरे शहर में शोर मच गया। पादरी की हत्या की खबर आग की तरह पैâली, लेकिन उसे किसने मारा, ये किसी को पता नहीं चल पाया। पादरी का चाकू से गला काटकर अलग कर दिया गया था। मामला पूरी तरह से एक पहेली बन गया। पादरी का गांव में अच्छा-खासा वर्चस्व था।
पुलिस की तहकीकात में यही सवाल उलझा हुआ था कि एक प्रतिष्ठित पादरी का आखिर कौन कत्ल कर सकता है? गहरी छानबीन चली, लेकिन हत्यारे का कुछ पता नहीं चल पाया। जब कहीं से भी कातिल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो इस मामले को बंद कर दिया गया। लेकिन अब इस मामले में चौंकानेवाले सबूत मिले हैं। मामला इंग्लैंड का है, यहां के चर्च में जॉन नाम का एक पादरी था। इस पादरी का एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर चल रहा था। वह छोटे धार्मिक संस्थानों पर छापे मारता और गड़बड़ी मिलने के बाद वहां से वसूली करता था। पादरी अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर ऐश की जिंदगी जी रहा था, लेकिन इसी बीच उसके सामने एक राज खुला।
पादरी को पता चला उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे शख्स के साथ प्यार का चक्कर चल रहा है। इसके बाद पादरी ने एक योजना बनाई और साजिश रचकर अपनी प्रेमिका को एक धार्मिक मामले में दोषी करार दे दिया।
पादरी के लिए ये केवल एक सजा नहीं थी, बल्कि उसका बदला था। दूसरी ओर प्रेमिका ने भी इस सजा को अपने आत्मसम्मान पर चोट की तरह माना। वह कोई मामूली महिला नहीं थी, बल्कि उस वक्त एक बड़े पद पर थी। उसने पादरी से बदला लेने के लिए अपने भाई के साथ मिलकर एक योजना बनाई। योजना थी-पादरी की हत्या। अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए प्रेमिका और उसके भाई ने अपने दो नौकरों को इस साजिश में शामिल किया। जब अंधेरा बढ़ा तो बहाने से पादरी को बुलाया गया। जैसे ही मौका मिला, चारों ने मिलकर एक धारदार चाकू से उसका गला काटकर लाश को सड़क पर फेंक दिया गया, जहां दिन निकलते ही लोगों की भीड़ उमड़ आती थी। पुलिस ने प्रेमिका उसके भाई और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सारे सबूत और गवाहों के बयान कोर्ट में पेश किए अदालत ने सभी आरोपियों को उम्रवैâद की सजा सुनाई है। दोनों तरफ भड़की बदले की आग से एक को मौत मिली और दूसरे को जेल।

अन्य समाचार