क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ इश्क फरमाना पंजाबी अभिनेत्री समरीन कौर को कुछ लोगों की आंखों में खटक रहा है। रिश्ता सार्वजनिक किया तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ का तमगा थमा दिया। लेकिन समरीन भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने ट्रोलर्स की बोलती बंद करते हुए साफ कहा कि वह १७ साल की उम्र से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपनी जिंदगी का खर्च खुद उठाती हैं। समरीन ने तंज कसते हुए कहा कि प्यार छिपाओ तो सवाल, दिखाओ तो शोहरत की चाह! यानी महिलाओं को हर हाल में कटघरे में खड़ा करना कुछ लोगों की आदत बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुश हैं, प्यार में हैं और किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं समझतीं। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी प्रोफाइल पर नफरत पैâलाने वालों को सीधे ब्लॉक किया जाएगा।
