सना मकबूल हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है उनका हिजाब न पहनने को लेकर ट्रोल किया जाना। इस मुद्दे पर सना ने खुलकर अपनी बात रखी और साफ कहा कि कपड़े पहनना या न पहनना पूरी तरह किसी की निजी पसंद है। एक बातचीत के दौरान सना ने बताया, ‘मेरी बड़ी बहन हिजाब पहनती है। मैं हिजाब नहीं पहनती हूं। इसमें गलत क्या है। छोटे कपड़े पहनना मेरी मर्जी है। मैं रास्ते पर स्विमसूट पहनकर निकलूं तो वो भी मेरी मर्जी है। लोग हिजाब न पहनने को लेकर इतना जज क्यों करते हैं। किसी को जज करना, कमेंट करना सही नहीं है।’ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सभी बहनों की पसंद अलग-अलग है। कोई हिजाब पहनती है, कोई नहीं और कोई बिल्कुल अलग तरीके से रहती है। सना का मानना है कि दूसरों के पैâसलों का सम्मान करना ही सही सोच है।
