जापान की फुटबॉल टीम का एक बार फिर से दिल टूटा है। फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में एक बार फिर से जापान की टीम हारकर बाहर हो गई है। उधर, नीदरलैंड को राउंड ३२ के मैच में मोरक्को ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इस्सा डियोप ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बराबरी का गोल किया, जबकि इस्माइल सैबारी ने पेनल्टी शूटआउट में निर्णायक गोल दागा, जिससे मोरक्को ने नीदरलैंड को ३-२ से हराकर अंतिम १६ में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीम १-१ से बराबरी पर थी। पेनल्टी शूटआउट में भी चार राउंड के बाद स्कोर २-२ से बराबर था। पेनल्टी शूटआउट के दूसरे राउंड में जब मोरक्को १-० से पीछे चल रहा था, तब वर्ब्रुगेन ने सोफियान रहीमी के शॉट को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गोलकीपर गेंद को पकड़ नहीं पाए और अपने पैर के पिछले हिस्से से उसे गोल लाइन के पार धकेल दिया। जापान की बात करें तो उसे पहले भी विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में हार से दिल टूटने का अनुभव है। यह लगातार तीसरी बार है जब जापान नॉकआउट राउंड में बढ़त बनाने के बावजूद हार गया।
