मुख्यपृष्ठनए समाचारअजीत पवार की तरह एकनाथ के साथ भी हो सकता है ‘घात’!.....

अजीत पवार की तरह एकनाथ के साथ भी हो सकता है ‘घात’!.. शिंदे गुट के नेता का सनसनीखेज दावा

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की सियासत में उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया, जब खुद शिंदे गुट के एक नेता ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा और राजनीतिक भविष्य को लेकर सनसनीखेज बयान दे दिया। नेता ने कहा कि जिस तरह अजीत पवार के साथ ‘घात’ हुआ, उसी तरह का खतरा एकनाथ शिंदे के साथ भी हो सकता है।
पंढरपुर में पंचायत समिति के सभापति और शिंदे गुट के नेता दत्ता मगर एनसीपी विधायक रोहित पवार के किसान कर्जमाफी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मंच से यह विवादित बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मगर ने कहा कि अजीत दादा हमारे बीच से वैâसे गए, यह सबको पता है। उनकी दुर्घटना में मौत हुई है या उनकी हत्या की गई है। इस सच्चाई को छुपाने के लिए अभी तक जांच तक ठीक से नहीं कराई गई। भविष्य में किसी भी नेता के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन अब मुझे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चिंता सता रही है। उनके साथ भी अजीत दादा की तरह घातपात हो सकता है। यह संदेश शिंदे साहब तक पहुंचना चाहिए।
चिंताजनक बयान
खास बात यह है कि यह बयान विपक्ष के किसी नेता ने नहीं, बल्कि शिंदे गुट के ही एक पदाधिकारी ने दिया है। ऐसे में उनके बयान ने महायुति सरकार के भीतर की राजनीति और संभावित अंदरूनी खींचतान को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए दत्ता मगर ने सरकार पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे खुद एक किसान हैं और उनकी १० एकड़ केले की फसल तूफान में बर्बाद हो गई, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

अन्य समाचार