बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। करीना और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। हाल ही में बेबो ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से जुड़ा किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का पैâसला किया था। सैफ उस वक्त तलाकशुदा थे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे के साथ खुश रहने का पैâसला किया। जब दोनों ने शादी करने का पैâसला किया, तो उनके परिवार वाले चाहते थे कि उनकी शादी धूमधाम से हो। लेकिन बेबो और सैफ साधारण तरीके से शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने परिवार वालों को धमकी दी कि अगर उनकी शादी धूमधाम से कराई गई, तो वे घर से भाग जाएंगे और शादी कर लेंगे। आखिरकार, उनके परिवार वाले उनकी बात मान गए और शादी साधारण तरीके से हुई। दोनों ने नवंबर २०१२ में कोर्ट मैरिज की और अब वे दो बेटों के माता-पिता हैं।
