बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर अक्सर उनके फैंस उनकी गुड न्यूज को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। दोनों ने दिसंबर २०२१ में राजस्थान में बड़ी धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी को अब लगभग चार साल हो चुके हैं और इस दौरान कई बार उनकी पेरेंट्स बनने की खबरें सामने आईं, लेकिन अब तक दोनों ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। अब एक करीबी सूत्र से जानकारी मिली है कि कैटरीना मां बनने वाली हैं और उनके पहले बच्चे का जन्म अक्टूबर या नवंबर में हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस एक एक्टिव और जिम्मेदार मां बनना चाहती हैं और बच्चे के जन्म के बाद वह लंबी मैटरनिटी लीव लेने की योजना में हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कैटरीना और विक्की की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
