कैटरीना कैफ और विकी कौशल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को लगभग चार साल हो चुके हैं और अब खबर है कि यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। शादी से पहले वैâटरीना ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा था कि वह विकी कौशल के साथ काम करना चाहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतने सालों बाद भी उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई है, क्योंकि दोनों अब तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। कटरीना २००३ से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, जबकि विकी ने २०१५ में ‘मसान’ से लीड एक्टर के रूप में शुरुआत की थी। पैंâस भी इस रियल-लाइफ कपल को जल्द ही ऑन-स्क्रीन देखने का इंतजार कर रहे हैं।
