उल्हासनगर में कचरा नालियों में फेंके जाने से सफाई विभाग परेशान है। एक तरफ जहां धीरे-धीरे सफाईकर्मी कम हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में बढ़ रही जनसंख्या के कारण कचरा बढ़ने से शहर की सफाई हो तो कैसे हो? उल्हासनगर में कई जगहों पर लोग कचरा खुली नालियों में फेंक रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल है उल्हासनगर रेलवे स्टेशन से पहले बने पुल का, जहां पुल के नीचे बनी नालियों में स्थानीय लोग कचरा फेंक रहे हैं। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि वो नाले की सफाई करवाने के साथ ही नाले पर जाली लगवाए, ताकि लोगों द्वारा फेंका गया कचरा नाली में न फंसे।
-अनिल ला. मिश्रा, उल्हासनगर
