मुख्यपृष्ठखेल`शेरनी' शेफाली, छोरों से कम है के...! ... `लेडी सहवाग' ने सहवाग,...

`शेरनी’ शेफाली, छोरों से कम है के…! … `लेडी सहवाग’ ने सहवाग, कोहली को पछाड़ा!

कल देशभर के लिए संडे बेहद खास रहा। देशवासियों की आंखें क्रिकेट की दुनिया पर ही टिकी रहीं, जहां एक नजर महिला वनडे विश्व कप २०२५ फाइनल की ओर थी तो वहीं दूसरीr ओर देशवासियों ने टीम इंडिया (पुरुष) के तीसरे टी२० मैच पर टकटकी लगाए रखी। होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में तो टीम इंडिया के शेरों ने अपनी धांसू बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया के `कंगाारुओं’ की बैंड बजा दी। शाम-शाम होते-होते टीम इंडिया ने अपने नाम जैसे ही जीत दर्ज की, क्रिकेटप्रेमी खुशी से झूम उठे। अब बारी थी महिला क्रिकेट टीम की यानी कप्तान हरमनप्रीत के बिग्रेड की। कल नई मुंबई के डीवाई पाटील ग्राउंड में दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में जीत किसी की भी हुई हो लेकिन हरियाणवी छोरी शेफाली ने तो अपने बल्लेबाजी से गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ फाइनल में ८७ रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस पारी को खेलकर वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और पूनम राऊत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शेफाली पुरुष या महिला विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय ओपनर बन गई हैं। पुरुषों में पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने २००३ विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ८२ रनों की पारी खेली थी। बता दें कि बारिश के देर से शुरू हुए मैच में साउथ अप्रâीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ७ विकेट के नुकसान पर २९८ रन बनाए।
रन : ८७
गेंद : ७८
चौके: ७
छक्का : २

अन्य समाचार