-मुंबई, दिल्ली, गुजरात से उमड़ रही भीड़
-मौत की जगह देखने के लिए टूरिस्ट का लग रहा है तांता
फिरोज खान / मुंबई
लोहगढ़ किले से केतन को धकेलकर हत्या किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किला ‘मर्डर टूरिज्म’ का अड्डा बन गया है। मौत का स्पॉट देखने के लिए टूरिस्ट का तांता लग रहा है। केतन अग्रवाल की हत्या उसकी होनेवाली पत्नी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने लोहगढ़ किले से घाटी में धकेलकर करने का आरोप लगा है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से लोहगढ़ किला चर्चा का विषय बन गया है और किले में आने वाले टूरिस्ट की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। केतन अग्रवाल की हत्या कहां हुई? सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने उसे घाटी में वैâसे धकेला? यही सवाल पूछते हुए टूरिस्ट उत्सुकता से लोहगढ़ जा रहे हैं। न केवल महाराष्ट्र के कोने-कोने से, बल्कि मुंबई, दिल्ली और गुजरात से भी लोग उस जगह को देखने पहुंच रहे हैं जहां केतन की हत्या हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टियों के दिनों में लोहगढ़ किले में हर दिन १,००० से १,५०० टूरिस्ट आते थे, वहीं अब यह संख्या २,००० से २५,००० तक पहुंच गई है। सोमवार से शुक्रवार के बीच यहां ४०० से ६०० टूरिस्ट आते थे, लेकिन अब यह संख्या १,२०० से १,५०० तक पहुंच गई है। पुणे का लोहगढ़ किला, जहां यह घटना हुई, सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें ३ जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
सोशल मीडिया का साइड इफेक्ट
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट ने लोहगढ़ किले को अचानक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। लोग इतिहास देखने से अधिक हत्या का स्थान देखने पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि अपराध स्थलों का अनावश्यक महिमामंडन रोकने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने की जरूरत है।
