मुख्यपृष्ठनए समाचारक्लासरूम में बच्चों से पैर दबवाती नजर आईं मैडमजी!

क्लासरूम में बच्चों से पैर दबवाती नजर आईं मैडमजी!

आंध्र प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। श्रीकाकुलम जिले में एक सरकारी स्कूल की टीचर वाई सुजाता को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने और दो छात्राओं से पैर दबवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सुजाता को कक्षा में आराम से कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है, जबकि दो नाबालिग छात्राएं उनके पैर दबा रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, निलंबन आदेश में कहा गया कि जांच में मिले सबूतों के आधार पर यह आवश्यक है कि वाई सुजाता को निलंबित किया जाए क्योंकि उन्होंने समय-समय पर सरकार से जारी निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा, कक्षा में अनुचित तरीके से बैठना और छात्रों से अपने व्यक्तिगत कार्य करवाना, उनके पेशेवर कर्तव्यों की बड़ी लापरवाही को दिखाता है।

अन्य समाचार

मन पाखी